DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी नगर निगम के उप सभापति बने आशीष तिवारी:सभी दावेदारों ने पीछे खींचे कदम, संगठन ने कराया नामांकन और निर्विरोध हो गया चुनाव

झांसी नगर निगम के उप सभापति के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी में लंबे मंथन के बाद सभासद आशीष तिवारी के नाम पर सहमति बन गई। इसके साथ ही आशीष तिवारी को निर्विरोध उप सभापति चुन लिया गया। इससे पहले नगर निगम में उप सभापति बनने के लिए कई लोगों ने दावेदारी पेश की थी लेकिन, अंत में आशीष तिवारी के सिर उप सभापति का सेहरा सज गया। बताते दें कि नगर निगम के उप सभापति पद के लिए होने वाला चुनाव काफी समय से लंबित था। पिछले दिनों 12 दिसंबर को चुनाव को कराए जाने की घोषणा की गई। इसके बाद से ही उप सभापति पद के लिए तमाम दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की। नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 10 सभासदों ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। सदन में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत है और इसे देखते हुए यह माना जा रहा था कि उप सभापति पद पर हर बार की तरह इस बार भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। लगभग 10 सभासदों के नामों की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर मंथन के लंबे दौर चले। आज नामांकन पत्र दाखिल करने के कुछ समय पहले ही नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य, भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक रवि शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, डॉक्टर बाबूलाल तिवारी, रमा आरपी निरंजन के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह नगर निगम पहुंचे। यहां सत्ताधारी दल के सभी सभासद मौजूद थे। सभी के बीच भाजपा के महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने उप सभापति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में आशीष तिवारी सभासद के नाम की घोषणा कर दी। इसके बाद औपचारिक रूप से आशीष तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी का समय निकलने के बाद चुनाव अधिकारी ने आशीष तिवारी को कोई भी अन्य नामांकन न आने के चलते निर्विरोध उप सभापति घोषित कर दिया। नगर आयुक्त द्वारा उन्हें उप सभापति पद के निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। घोषणा होते ही नव निर्वाचित उप सभापति को अन्य सभासदों और समर्थकों फूल माला पहनाना शुरू कर दिया।


https://ift.tt/jmL74CR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *