झांसी में जज के सामने सरेंडर करने वाले सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव को जेल के अंदर पहली रात नींद नहीं आई। वो रातभर करवटें बदलते रहे और बार-बार पहरी से समय पूछते रहे। ठंड लगने पर रात को एक्सट्रा कंबल भी मांगा। उनसे किसी को नहीं मिलने दिया गया। सह अभियुक्त अनिल उर्फ मामा को अलग बैरक में रखा गया है। 20 नवंबर को पूर्व विधायक व अन्य के खिलाफ मोंठ थाने में डकैती एवं रंगदारी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। पुलिस दबिश देती रह गई और पूर्व विधायक ने चकमा देकर गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जहां से उनको जेल भेजा गया था। पूर्व विधायक को बाहरी सेल में रखा गया है जेल के अंदर करीब एक घंटे तक कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई। इसके बाद पूर्व विधायक को बाहरी सेल में ले जाया गया। पहले दिन बंदियों को इसी सेल में रखा जाता है। सुरक्षा के लिहाज से पूर्व विधायक को अलग ब्लॉक में रखा गया। यहां भी पूर्व विधायक को किसी से नहीं मिलने दिया गया। रात में सोने के लिए उनको सेल में भेज दिया गया। जेल के अंदर पूरी रात पूर्व विधायक जागते रहे। उनको नींद नहीं आई। सुरक्षा में तैनात पहरी से बार-बार समय पूछते रहे। उनको दो कंबल दिए गए थे। रात में ठंड बढ़ने पर उन्होंने अतिरिक्त कंबल भी मांगा। शुक्रवार को भी पूर्व विधायक गुमशुम ही रहे। अनिल यादव से अलग रखा जाएगा जेल अफसरों ने बताया- जल्द ही उनकी सेल तय करके उसमें भेज दिया जाएगा। झांसी जेल में ही पूर्व विधायक के साथ नामजद अनिल यादव भी बंद है हालांकि उन दोनों को अलग-अलग रखा गया है। बता दें, मोंठ कोतवाली के भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने 20 नवंबर को पूर्व विधायक दीप नारायण, अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव और तीन के खिलाफ डकैती और रंगदारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूर्व विधायक को रिमांड पर लेगी पुलिस पूर्व विधायक पर 32 हजार रुपए की डकैती का आरोप है। गिरफ्तार कर पाने में नाकाम रही पुलिस अब पूर्व विधायक को रिमांड में लेने की तैयारी में है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। पुलिस का कहना है कि रिमांड में लेकर रकम बरामद करने के साथ ही उनसे इस मामले के दूसरे अहम बिंदुओं पर जांच होगी। वहीं, पूर्व विधायक की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई थी लेकिन, वहां भी उनको कोई राहत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट में शीत अवकाश हो जाने की वजह से अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।
https://ift.tt/kMJNdpH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply