झांसी के एक युवक की मध्य प्रदेश में मौत हो गई। वह बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने के लिए गया था। लौटते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। दोस्त उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा मध्य प्रदेश के सिमरा जेरौन गांव के पास हुआ है। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत मृतक का नाम जालम सिंह (40) पुत्र बाबूलाल यादव था। वह रक्सा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई पप्पू यादव ने बताया- जालम सिंह खेती किसानी करता था। मंगलवार रात को वह बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने मध्य प्रदेश के सिमारा जेरौन गांव गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में सिमरा ताल के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में जालम सिंह घायल हो गए। आसपास के लोग और दोस्त मौके पर पहुंच गए। दोस्त ने लोगों की मदद से जालम सिंह को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जालम सिंह की मौत के बाद घर में मातम छाया है। जालम सिंह की 3 बेटियां हैं। 15 साल की पलक, 13 साल की सलौनी और 8 साल की कृष्णा पढ़ती है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी हेमा का रो रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/YPRQSvV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply