झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी (40) की खून से लथपथ लाश मिली है। रात करीब 9.30 बजे वह ऑटो लेकर घर से निकली थी। परिजन का आरोप है कि उसका किसी युवक से झगड़ा हुआ था। रात में उसी ने कहासुनी के बाद हत्या कर दी। वह उसके गहने भी लूट ले गया। आरोपी ने दो गोली भी चलाई। जबकि सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। प्रथमदृष्टया ऑटो पलटने से अनीता की मौत हुई है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र की रविवार देर रात करीब 1.30 बजे की है। अनीता की ऑटो, रेलवे स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास पलटी हुई मिली। पास ही वह खून से लथपथ पड़ी थी। अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रात में भी ऑटो चलाती थी अनीता
अनीता चौधरी, नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहती थी। उनकी बहन विनीता चौधरी ने बताया- मेरी बड़ी बहन अनीता झांसी की पहली ऑटो ड्राइवर थी। वे सुबह और रात को ऑटो चलाती थी। दिन में घर के कामकाज निपटाती थी। रविवार रात 9:30 बजे वह घर से ऑटो चलाने निकली थी। बहन के सिर में चोट के निशान मिले देर रात करीब 1:30 बजे फोन आया कि स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास अनीता लहूलुहान हालत में पड़ी है। तब हम लोग मौके पर पहुंचे। वहां ऑटो पलटी हुई थी। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देवर दिलदार सिंह ने बताया- मेरी भाभी अनीता चौधरी का मर्डर हुआ है क्योंकि सिर्फ सिर में चोट है। शरीर में दूसरी जगह कहीं भी चोट के निशान नहीं है। एक्सीडेंट होता तो और भी जगह चोट होती। मर्डर और लूटपाट का आरोप परिजन ने कहा- अनीता के साथ लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। उसके मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल और मोबाइल गायब हैं। साफ है कि लूटपाट कर उनकी हत्या की गई। फिर लाश को फेंका गया है। ऑटो भी पलटाई गई है। आसपास लगे कैमरे खंगाले जाएं। दोस्त बोला- गोली चली तो कान सुन पड़ गए
बहन विनीता चौधरी के अनुसार, उनकी बहन के साथ एक दोस्त भी था। उसने उनको सुबह कॉल करके बताया कि हम लोग घर लौट रहे थे कि मुकेश नामक युवक ने गोली चलाई। गोली कान के पास से निकल गई। वह वहां से भाग गया। जब लौटा तो वहां डॉयल 112 की गाड़ी खड़ी थी। उसने दावा किया आसपास के सीसीटीवी कैमरे में सबकुछ रिकॉर्ड हुआ था। पहले भी हो चुका है झगड़ा
बहन विनीता ने बताया- बड़ी बहन की जान पहचान मुकेश से थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। कुछ दिनों से बहन ने बातचीत बंद कर दी थी। वह स्टेशन रोड पर उससे मारपीट भी कर चुका है। उस घटना की रिपोर्ट पुलिस को की गई थी। उसने बहन को गोली मारने की धमकी दी थी। उसने मारकर उसे एक्सीडेंट दिखाया है। अब पढ़िए ऑटो ड्राइवर बनने की कहानी अनीता चौधरी प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। 15 साल तक नौकरी की। 2020 में उनकी सुपरवाइजर से कहासुनी हो गई। सुपरवाइजर ने गुस्से में कहा- कल से मत आना। ये बात अनीता को लग गई और उसने चौधरी छोड़ दी। मैनेजर से लेकर अन्य के कॉल आए, मगर अनीता नौकरी पर नहीं गई। अनीता के पति द्वारका चौधरी बस स्टैंड के पास ठेला लगाते है। इससे घर का खर्चा नहीं चलता। तब अनीता बच्चों को लेकर महाराष्ट्र चली गई। 10-15 दिन ही हुए थे कि कोरोना फैलने लगा। लॉकडाउन में वह वहां भी कुछ कर न सकी। इसलिए घर लौट आई। लोन पर खरीदा था ऑटो
महाराष्ट्र से लौटने के बाद अनीता के घर के हालत और बिगड़ गए। ऑटो लोन लेना चाहा तो एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी ने किसी तरह तैयार हुई। फाइनेंस वाले घर आए तो पति ने आधार कार्ड और खाता नंबर देने से मना कर दिया। घर वाले अनीता के ऑटो चलाने का विरोध करने लगे। अनीता ने किसी तरह काजगात पूरे किए। 18 फरवरी 2021 को फाइनेंस पर नई ऑटो खरीदी। पड़ोसी से ऑटो चलाना सीखी। इसी के साथ वह झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर बन गई। DIG से लेकर कई संस्था कर चुकी थी सम्मानित
अनीता के जज्बात की हर तरफ तारीफ होती थी। उसे 13 दिसंबर 2021 को तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह से लेकर कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी थी। अनीता अपनी ऑटो के आगे पोस्टर भी लगाए थी। जिसमें लिखा था- जनपद झांसी पुलिस, झांसी की पहली ऑटो महिला ड्राइवर। पुरुष और महिला एक समान, जन-जन का हो यही आह्वान।
पुलिस अफसरों के नंबर भी लिखे थे। अनीता से प्रेरणा लेकर अब कई महिलाएं ऑटो और ई-रिक्शा चला रही हैं। बच्चे देख रहे हैं मां के लौटने की राह
अनीता के तीन बच्चे हैं। बड़े बेटे विक्की की शादी हो चुकी है। बेटियां साक्षी (18) और जानू (16) पढ़ाई कर रहीं। ————– ये भी पढ़ें- दो दोस्तों के सिर कटकर 25 मीटर दूर गिरे:आजमगढ़ में बाइक सवार 70 की स्पीड में ट्रक से टकराए; पायदान से गला कटा आजमगढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां दो दोस्तों के सिर धड़ से अलग हो गए। दोनों के सिर बॉडी से करीब 25 मीटर दूर जा गिरे। जिसने भी यह हादसा देखा कांप उठा। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार दो युवक 70 की स्पीड में ट्रक में साइड से घुस गए। दोनों की गर्दन ट्रक के फुटरेस्ट (पायदान) से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक झटके में दोनों युवकों के सिर कटकर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/nS3FHAd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply