इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले की सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे हिंदू और मुस्लिम पक्षकार अदालत के सामने अपनी दलीलें देंगें। ज्ञानवापी मामले की कई सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में टल चुकी है। असल में मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट इस सुनवाई को टालता रहा है। इससे पहले 12 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में वजूखाना की वैज्ञानिक सर्वे की मांग में दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित हुई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन फरवरी की तारीख तय की थी। इस केस की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ में चल रही है। यह याचिका राखी सिंह की ओर से दाखिल है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना की सर्वे की मांग में राखी सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में उनका कहना है कि वजूखाना के सर्वे से विवादित धार्मिक स्थल की धार्मिक चरित्र की पहचान हो सकेगी। वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पूजा स्थल अधिनियम व ज्ञानवापी के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लंबित है। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि नियत कर दी।
https://ift.tt/MyWik5n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply