DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर में 4 लोगों पर धर्म परिवर्तन केस:बीमारी का डर और ठीक होने की बात कहकर करते थे ब्रेन वॉश

जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर लालच और बीमारी का डर दिखाकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। शिकायतकर्ता संत श्री राम जन्म नगर बाबा, जो नरहन गांव के निवासी और विश्व हिंदू परिषद के सत्संग प्रमुख हैं, ने केराकत थाना प्रभारी को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तरियारी गांव निवासी अजय कुमार अपने घर पर दिवाकर (बिरौना, आजमगढ़), अवधेश (मैरानद खाना, जौनपुर) और रामबली राम (बलईपुर, आजमगढ़/केराकत, जौनपुर) के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चला रहे थे। आरोप है कि ये लोग जौनपुर, आजमगढ़ और दूर-दराज के गांवों से महिला-पुरुषों को बुलाते थे। उन्हें बाइबल और अन्य धार्मिक किताबों के माध्यम से प्रलोभन दिया जाता था। बताया जाता था कि ईसाई धर्म अपनाने पर हर प्रकार का लाभ मिलेगा, बीमारियां ठीक हो जाएंगी, और मान-प्रतिष्ठा व पैसे भी मिलेंगे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लोगों को धमकी देते थे कि यदि वे ईसाई धर्म की प्रार्थना नहीं करेंगे, तो उनका पूरा परिवार बीमार हो जाएगा। संत श्री राम जन्म नगर बाबा ने मौके पर जाकर देखा कि अजय कुमार के घर में प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को बहला-फुसलाकर और बीमारी का डर दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार, दिवाकर, अवधेश और राजबली राम के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/A4wNmoJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *