जौनपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक विनय जायसवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित में अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण करना था। जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि संगठन की प्राथमिकता है कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आता है। संगठन के प्रति विश्वास उसका समाधान शासन-प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द कराया जाए। इससे लोगों का संगठन के प्रति विश्वास बना रहेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और उनके हितों में कार्य किए जाएंगे। बैठक में प्रदीप उपाध्याय, राज जायसवाल, मनीष सिंह, प्रशांत जायसवाल, मोतीलाल सोनी, रितेश मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, राम सजीवन कुमार, मुंशी रजा, अलख निरंजन गौतम, चंद्रेश जायसवाल, शशांक सेठ, गोरख जायसवाल, विजय यादव, अखिलेश अग्रहरि, रोहित शर्मा, मुकेश यादव, राजेश यादव, संतोष शर्मा और संजय मौर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
https://ift.tt/XsVlMCr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply