DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर में मंगलवार को चटक धूप निकली:कड़ाके की ठंड से राहत, तापमान में सुधार दर्ज

जौनपुर जिले में मंगलवार को चटक धूप निकलने से कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, जिससे गलन और ठिठुरन में कमी दर्ज की गई। सूर्य की किरणों से वातावरण में गर्माहट आई। इससे पहले शनिवार और सोमवार को भी धूप खिली थी, लेकिन तब सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई थी। ठंड के कारण शांत बैठे पक्षी भी मंगलवार सुबह चहचहाने लगे और अपने घोंसलों से निकलकर खुले आसमान में उड़ते देखे गए। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 80 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 239 और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटे रही। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। आर्द्रता 77 प्रतिशत, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 307 और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई थी। पिछले दिनों तेज हवाओं और कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई थी। रात में घने कोहरे के चलते बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ था।
राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले अभी भी ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना व्यक्त की है। बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने 1 से 10 साल तक के बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। उनके अनुसार, ठंड का सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ, पाचन संबंधी समस्याएं और मांसपेशियों में अकड़न व दर्द का अनुभव हो सकता है।


https://ift.tt/i8bov57

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *