DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर में देवर ने भाभी की चाकू मारकर हत्या की:प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने का आरोप

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में एक देवर ने अपनी भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह कदम अपनी प्रेमिका की मां की मौत का बदला लेने के लिए उठाया। मृतक महिला की पहचान निशा मौर्या के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सूरत निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या और चचेरे भाई आदित्य मौर्या के साथ लगभग पांच दिन पहले ख्वाजापुर गांव में अपने नाना गुरुदीन मौर्या के घर आए थे। आदित्य कुछ समय से अपने भाई और भाभी के साथ गांव में ही रह रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आदित्य मौर्या की एक प्रेमिका मुंबई में रहती थी। कुछ महीने पहले निशा मौर्या ने आदित्य की प्रेमिका की मां को कुछ संदिग्ध तस्वीरें भेजी थीं। इन तस्वीरों के कारण आदित्य की प्रेमिका की मां ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी घटना का बदला लेने के लिए आदित्य ने अपनी भाभी निशा पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से निशा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक निशा मौर्या के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/fzkqeu7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *