जौनपुर जिले में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सद्भावना पुल, ओलंदगंज और जोगियापुर सहित कई इलाकों में भीषण जाम लग गया। यह जाम लगभग 1 घंटे 20 मिनट तक रहा, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस जाम के बाद लोगों ने ट्रैफिक प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सूचना मिलने पर प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। पहले 3 तस्वीरें देखिए… नगर में जाम की समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। जिला प्रशासन ने जेसीज चौराहे और सद्भावना पुल के समीप किला के पीछे पार्किंग स्टैंड बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, समय-समय पर हुए प्रशासनिक बदलावों के कारण ये स्टैंड आज तक नहीं बन सके। पूर्व सीआरओ रजनीश राय के कार्यकाल में जेसीज चौराहे के पास पार्किंग बनाने की तैयारी की गई थी। इसके लिए ढाई से तीन बीघे भूमि पर विनियमित क्षेत्र से 39 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस पार्किंग से बड़े वाहनों को पार्क करने के बाद लोग पैदल खरीदारी कर सकते थे, लेकिन विनियमित क्षेत्र से स्वीकृति के बावजूद इस पर कोई अमल नहीं हो सका। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे रहते हैं। शहर में कहीं भी पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था न होने से ओलंदगंज हो या जेसीज चौराहा, हर जगह आए दिन जाम लगता है। शहर की सड़कों की पटरियों पर दुकानदार अपनी दुकानें लगाते हैं, और बची हुई जगह में लोग वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे शाम के समय अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस किसी तरह जाम हटवाती है, लेकिन सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आता। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि शहर में पार्किंग के लिए तीन स्थान चिन्हित है। जिसमे से सिपाह में पार्किंग स्थल का काम शुरू कर दिया गया है। और बदलापुर पड़ाव व जेसीज चौराहे पर जल्द काम लगेगा।
https://ift.tt/7yNZYrU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply