जौनपुर पुलिस ने कोडीन कप सिरप सिंडिकेट मामले में अपनी पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मिलन फार्मा के मालिक शशांक मौर्या को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में जिले में कुल दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें 22 आरोपी नामजद हैं। इससे पहले, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जौनपुर पुलिस ने भोला जायसवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसी मामले में नामजद अंकित श्रीवास्तव को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) और एसआईटी प्रमुख गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मिलन फार्मा के मालिक शशांक मौर्या से हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी अंकित श्रीवास्तव को भी वारंट ‘बी’ के तहत न्यायालय से रिमांड पर लेने की अपील की जाएगी।
https://ift.tt/sMCUIXH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply