DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर परिवहन निगम को रोजाना 50 हजार का नुकसान:डग्गामार वाहनों से राजस्व प्रभावित, प्रशासन की कार्रवाई बेअसर

जौनपुर में डग्गामार वाहनों के कारण परिवहन निगम को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। निगम को रोजाना औसतन 45 हजार से 50 हजार रुपये की क्षति हो रही है। नियमानुसार, रोडवेज परिसर से एक किलोमीटर के दायरे में कोई निजी बस स्टैंड नहीं होना चाहिए, लेकिन इस नियम का उल्लंघन किया जा रहा है। डग्गामार वाहनों के चालक रोडवेज बसों के ठीक आगे अपने वाहन लगाकर सवारियां भरते हैं। यह स्थिति रोडवेज परिसर से कुछ ही दूरी पर देखी जा सकती है। सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ की संयुक्त टीम भी इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। इसका सीधा खामियाजा परिवहन निगम को भुगतना पड़ रहा है। वाराणसी, प्रयागराज और आजमगढ़ मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसों को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। नगर में निजी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां से डग्गामार वाहन चालक सवारियां भरते हैं। इसके अतिरिक्त, जेसीज चौराहे के आसपास चौतरफा अतिक्रमण ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। इस संबंध में एआरएम ममता दुबे ने बताया कि निजी वाहनों के लिए उपयुक्त पार्किंग स्थान न होने के कारण जेसीज चौराहे के पास पुलिस और एआरटीओ प्रशासन के सहयोग से समय-समय पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि इन कार्रवाइयों से कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार होता है, लेकिन जल्द ही समस्या फिर से उत्पन्न हो जाती है। अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। जेसीज चौराहे के आसपास अतिक्रमण के कारण जौनपुर-वाराणसी और जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर आए दिन जाम लगा रहता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


https://ift.tt/RbtIJfe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *