नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदीफार्म में हुई असलम की हत्या से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद असलम का शव जैसे ही घर पहुंचा, उन्होंने उसे सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जाम की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हंगामा जारी है। परिजन अफसरों को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं।
पहले एक नजर वारदात पर
नौचंदी थाने से महज 50 कदम की दूरी पर जैदी फार्म इलाका शुक्रवार को गोली की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां कुछ हमलावरों ने स्क्रैप कारोबारी असलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में शोएब नाम का एक अन्य युवक भी घायल हुआ, जिसका उपचार चल रहा है। डेढ़ वर्ष पहले अरशद नाम की युवक की हत्या की गई थी। बताया जाता है कि उसी का बदला लेने के लिए असलम को मारा गया है। इस वारदात के बाद से क्षेत्र में तनाव है।
खबर अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/p8RwrQL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply