DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जेल में बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका:प्रतापगढ़ में पिता की हत्या के आरोप में 2023 से था जेल में बंद

प्रतापगढ़ जिला कारागार में सोमवार सुबह एक बंदी की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विनोद कुमार शुक्ला के रूप में हुई है, जो वर्ष 2023 से अपने पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि सोमवार सुबह विनोद कुमार शुक्ला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही विनोद शुक्ला की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, विनोद शुक्ला की जमानत हो चुकी थी, लेकिन परिजन बेल लेने के लिए जेल नहीं पहुंचे थे। विनोद की शादी मंजू तिवारी से हुई थी और उसके दो बेटे राज शुक्ला और रौनक शुक्ला हैं। मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया है। इस बीच, मृतक के एक रिश्तेदार ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विनोद की तबीयत बिगड़ने और उसकी मौत की सूचना परिजनों को समय पर नहीं दी गई। रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सही जानकारी देने के बजाय इधर-उधर की बातें बताईं, जिससे परिजनों में नाराजगी है। जेल प्रशासन के अनुसार, सीने में दर्द की शिकायत पर बंदी को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


https://ift.tt/5uSh1XJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *