फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर श्रीराम नगरिया मेले का शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर जूना अखाड़े के संत सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में संतों ने गंगा किनारे विधि-विधान से पूजन कर आरती की। यह मेला एक माह तक चलेगा। पांचाल घाट के गंगा तट पर बड़ी संख्या में संत कल्पवास के लिए पहुंचे हैं, जिससे यहां तंबुओं की नगरी बस गई है। शनिवार शाम को छठी सीढ़ी के गंगा तट पर पंचदस जूना अखाड़ा संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज व बच्चा बाबा सहित करीब लगभग सौ संत एकत्र हुए। संतों ने गंगा तट पर विधिवत पूजन और हवन किया। इसके बाद गंगा आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में दीपदान भी किया गया। संत समिति के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज ने बताया कि अगले वर्ष से घाट को विधिवत सजाया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामनगरिया संतों की ही है और यहां संतों द्वारा ही पूजन किया जाना चाहिए।
https://ift.tt/5iuNzrI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply