DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जीएसटी कलेक्शन में कमी पर हटाए गए एम.देवराज:महिला IAS कामिनी चौहान रतन को जिम्मेदारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद प्रतीक्षारत थीं

यूपी में जीएसटी कलेक्शन कम होने पर योगी सरकार ने कर विभाग के प्रमुख सचिव सीनियर IAS एम.देवराज को हटा दिया है। प्रतीक्षारत सीनियर आईएएस अधिकारी कामिनी रतन चौहान को अब इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को ही नवंबर 2025 में जीएसटी संग्रहण के आंकड़े जारी किए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर में करीब 320.89 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन कम हुआ है। पहले जानिए GST कलेक्शन कम होने की वजहें… महकमे के अफसरों का कहना है कि जीएसटी की दरों में संशोधन के चलते जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है। दरअसल, जीएसटी दरों में कमी होने की वजह से वसूली में भी कमी आई है। हालांकि, शासन के सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी महकमे के अन्य अफसरों और विभाग के प्रमुख सचिव एम.देवराज के बीच वैचारिक मतभेद के चलते भी जीएसटी खजाने पर असर पड़ा है। विवादों में रहे हैं निवर्तमान प्रमुख सचिव दरअसल, निवर्तमान प्रमुख सचिव देवराज के खिलाफ करीब 9 महीने पहले राज्य कर अधिकारी संघ ने आंदोलन किया था। आईएएस की ‘क्रूर नीतियों’ के खिलाफ अन्न-जल त्यागकर अनशन किया था। संघ का आरोप था कि दफ्तरों में टारगेट का आतंक, छुट्टी में जबरन मीटिंग और बिना सुनवाई के निलंबन जैसे तानाशाही आदेशों के चलते विभाग का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सूत्रों का दावा है कि बीते दिनों सरकार ने जब जीएसटी संशोधन को लेकर प्रदेश भर में कार्यक्रम किए थे। उस दौरान व्यापारी संगठनों और उद्योग समूहों की ओर से यूपी के जीएसटी महकमे की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। यूपी में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा समझिए… वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को नवंबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए थे। खन्ना के मुताबिक नवंबर 2025 में 7472.59 करोड़ का जीएसटी मिला है जबकि नवंबर 2024 में 7793.48 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। बीते साल की तुलना में इस साल 2025 नवंबर में करीब 320.89 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन कम हुआ है। सितंबर 2025 में भी यूपी में जीएससी कलेक्शन में पिछले वर्ष की तुलना में 497.72 करोड़ रुपए की कमी हुई है। सितंबर 2025 में जीएसटी से 6108.27 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था जबकि इस साल सितंबर में 5610.55 करोड़ का राजस्व मिला है। त्योहारों पर भी कलेक्शन में नहीं हुआ इजाफा अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली जैसे बड़े त्योहार होने के बाद भी जीएसटी कलेक्शन में खास वृद्धि नहीं हुई। अक्टूबर 2024 में जीएसटी कलेक्शन 6799,27 करोड़ रुपए था जबकि अक्टूबर 2025 में जीएसटी कलेक्शन मात्र 6799.27 करोड़ रुपए रहा। इसमें मात्र 31.69 करोड़ की वृद्धि हुई। अब जानिए कौन हैं कामिनी रतन चौहान कामिनी रतन चौहान 1996 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। राज्य कर विभाग की नई मुखिया बनाई गईं कामिनी रतन के पास रेवेन्यू कलेक्शन का लंबा अनुभव है। वह वाणिज्यकर विभाग (वर्तमान में राज्यकर विभाग) की उपायुक्त और आयुक्त रही हैं। सीनियर आईएएस कामिनी रतन अयोध्या और लखनऊ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, उन्नाव और मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी, बागपत, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर में जिलाधिकारी रही हैं। वह मार्च 2012 से फरवरी 2013 तक वाणिज्य कर विभाग में उपायुक्त रही हैं। जुलाई 2014 से मार्च 2017 तक वित्त विभाग की सचिव रही हैं। जनवरी 2018 से जनवरी 2019 तक वाणिज्यकर विभाग में आयुक्त रही हैं। मार्च 2017 से जनवरी 2018 तक स्टांप पंजीयन विभाग की महानिरीक्षक रही हैं। जनवरी 2019 से दिसंबर 2019 तक मुख्य सचिव की स्टाफ आफिसर रहीं। दिसंबर 2019 में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चली गईं। 22 नवंबर 2025 को वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं हैं। अब उनको राज्य कर विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। —————- यह खबर भी पढ़ें कथावाचक इंद्रेश की शाही शादी का VIDEO:दूल्हे के पीछे बैठे धीरेंद्र शास्त्री, कुमार विश्वास बोले- अब इनका नंबर वृंदावन के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। जयपुर में 101 पंडितों ने फेरे और शादी की रस्में पूरी करवाईं। पूरा VIDEO देखिए


https://ift.tt/7Dy8Yco

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *