DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जीआरपी ने गुम मोबाइल मालिक को लौटाया:हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार की तत्परता से हुआ बरामद

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गुम हुआ एक मोबाइल फोन जीआरपी पुलिस ने बरामद कर उसके मालिक को लौटा दिया है। जीआरपी थाने में पीएफ ड्यूटी पर कार्यरत हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए यह मोबाइल फोन बरामद किया। यह मोबाइल बलिया जिले के गड़वार थाना अंतर्गत सिकरिया निवासी सरफराज खान पुत्र जियाऊद्दीन खान का था। नियमों के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन सरफराज खान को सुरक्षित सौंप दिया गया। अपना मोबाइल वापस मिलने पर सरफराज खान ने जीआरपी गाजीपुर सिटी की कार्रवाई की प्रशंसा की। जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बलिया से आ रहे एक यात्री ने सूचना दी कि उनका मोबाइल कहीं खो गया है, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आई और कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार ने छानबीन कर मोबाइल को बरामद कर यात्री को सौंप दिया।


https://ift.tt/wO6Ajno

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *