DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिस एक घर की वजह से कॉलोनी परेशान-वह खुद पीड़ित:वृद्ध महिला बोली-मेरे घर पर जबरन कब्जा, मैं और पूरी कॉलोनी परेशान, दर्ज कराई FIR

आगरा के भगवान नगर में 40 परिवार जिस एक घर से परेशान होकर अपना घर बेचने के लिए तैयार है। घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाए हैं। उस घर का नया सच सामने आया है। इस घर की मालकिन 70 वर्षीय विधवा सितारा बेगम ने 4 लोगों पर अपने घर पर जबरन कब्जा करने और पूरी कॉलोनी को परेशान करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में थाना कमला नगर में सितारा बेगम की ओर से FIR दर्ज कराई गई है। कब्जा करने वाले वृद्धा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
पहले जानिये वृद्ध महिला ने क्या FIR दर्ज कराई है…
थाना कमला नगर अंतर्गत भगवान नगर निवासी सितारी बेगम ने 4 लोगों को नामजद तथा अन्य खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है-शहजाद और उसके बेटे पल्लू उर्फ नौशाद, शमशाद और रोहित अपने पूरे परिवार के साथ मेरे घर में जबरन रह रहे हैं। बेटों की बहुएं भी यहीं रहती हैं। इनसे जब मकान खाली करने के लिए कहती हैं तो मुझसे मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। मेरी उम्र लगभग 70 साल है। शहजाद से मैं ही नहीं, मेरी पूरी कॉलोनी परेशान हैं।
ये लोग शराब पीकर रोजाना गाली-गलौज, मारपीट व हंगामा करते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अब पढ़िये क्या था मामला…
आगरा के 40 परिवार एक से परेशान होकर अपना घर बेचने के लिए तैयार है। घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाए हैं। घर बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क कर रहे हैं। ये हाल पॉश एरिया में शुमार बल्केश्वर की भगवाननगर कॉलोनी का है, जहां डॉक्टर-इंजीनियर और कारोबारियों के घर हैं। लोगों के गुस्से के पीछे की वजह कॉलोनी में रहने वाला एक मुस्लिम परिवार है। लोगों का कहना है- ये लोग धीरे-धीरे हिंदू आबादी को हटाना चाहते हैं, इसलिए मांस खाकर यहां-वहां फेंकते हैं। मना करने पर झगड़े करते हैं। हमारे बच्चे तक बाहर खेल नहीं जाते। तभी हम पलायन को मजबूर हैं। सूचना के बाद पहुंच गई थी पुलिस घरों पर पोस्टर लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के सामने ही लोग कहने लगे कि पहले मुस्लिम परिवार कॉलोनी से हटना चाहिए। तभी हम लोग ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर हटाएंगे। ये गोश्त पकाते हैं, हडि्डयां घरों पर फेंकते हैं विशाल गोयल ने कहा- हमारी 40 घरों की कॉलोनी में 1 मुस्लिम परिवार रहता है। जिनकी जमीन है, उनका नाम सितारा देवी है। शहजाद और सनी का परिवार यहां जबरन रहता है। ये लोग आए दिन कालोनी में रहने वाले लोगों से मारपीट करते हैं। हर रोज ये लोग गोश्त मांस पकाते हैं, घरों में हडि्डयां फेंकते हैं।


https://ift.tt/TXzLrso

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *