गुरुवार को जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह 9:30 बजे तक विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर दर्ज की गई। सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई, जिससे लोग घरों में दुबके रहे। ठंड के कारण अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। गलन भरी ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या देर से शुरू हुई। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें बुजुर्गों और बच्चों को ठंड में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। ठंड के मद्देनजर विद्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है। पहले सुबह 7:30 बजे लगने वाले विद्यालय अब 9:00 से 9:30 बजे के बीच शुरू होंगे। लोग अपने कार्यों को पूरा कर शाम ढलने से पहले घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओं के लगातार चलने से ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है।
https://ift.tt/hjR09F2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply