DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिलाधिकारी ने शीतलहर से बचाव के लिए बांटे कंबल:1000 जरूरत मंदो की मदद की, लोगों ने सराहना की

औरैया में शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में असहाय और गरीब व्यक्तियों को सांकेतिक रूप से कंबल वितरित किए। गेल (इंडिया) लिमिटेड पाता के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम 2025-26 के तहत कुल 1000 कंबल प्राप्त हुए हैं। ये कंबल सहेली महिला स्वयं सहायता समूह खानपुर, मुस्कान महिला स्वयं सहायता समूह खानपुर, लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह कन्हो और विजयलक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह कन्हो से खरीदे गए हैं। इस पहल से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिलेगी, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सशक्तिकरण और उन्नयन में मदद मिलेगी, जो शासन की मंशा के अनुरूप है। प्रारंभिक वितरण के दौरान आत्माराम, रामशरन (बहादुरपुर), नरोत्तम सिंह (सिकौला) और राजरानी (पूर्वा हरबंस) को कंबल प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने आपदा लिपिक को निर्देश दिए कि प्राप्त कंबलों को आवश्यकतानुसार तहसीलों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वितरण पात्रता के आधार पर हो और वितरित कंबलों का पूरा विवरण रखा जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य, गेल के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) बसंत कुमार कुल्लू, जीएम (एचआर) शांतनु मित्रा, सीएम (सीएसआर) नवीन कुमार, तथा चक्रीय विकास प्रणाली संस्थान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव व श्याम पांडे सहित कई लाभार्थी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/SrV0qe7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *