DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जासूस समझ कर महिला ने युवक को पीटा, VIDEO:मैनपुरी में रोड पर किया बवाल, पति पर लगाया जासूसी का आरोप

मैनपुरी में एक महिला द्वारा जासूसी के शक में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना शहर के एक स्कूल के पास सड़क पर हुई, जहां महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने युवक को उसकी जासूसी करने के लिए लगाया था। वायरल वीडियो में महिला युवक पर चिल्लाते हुए आरोप लगा रही है। महिला का कहना था कि युवक काफी देर से उसका पीछा कर रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। इसी शक के आधार पर महिला ने युवक को रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान महिला युवक को पीटती हुई दिखाई दे रही है। सड़क पर हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, मामला महिला से जुड़ा होने के कारण कोई भी व्यक्ति बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब महिला गुस्से में युवक पर आरोप लगा रही थी, तभी युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। युवक के जाने के बाद महिला भी कुछ देर मौके पर रुकी और फिर वहां से चली गई। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।


https://ift.tt/Wt1UDj3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *