जालौन में बुधवार को झांसी से आई विजिलेंस टीम ने कदौरा बीडीओ को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब बीडीओ अपने सरकारी आवास पर रिश्वत के रुपए ले रही थीं। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस कई दिनों से पूरे प्रकरण पर निगरानी रख रही थी। मामला कदौरा विकासखंड का है। शिकायतकर्ता, एक ठेकेदार ने बताया था कि कार्य की स्वीकृति और भुगतान के बदले बीडीओ प्रतिभा शाल्या घूस मांग रही थीं। शिकायत की पुष्टि के लिए विजिलेंस टीम ने पुख्ता सबूत जुटाए और बुधवार को जाल बिछाकर सरकारी आवास पर दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता द्वारा तय एक लाख रुपए दिए। टीम ने तत्काल बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम बीडीओ को कदौरा थाने ले गई। जहां पूछताछ जारी है। मौके से बरामद रुपए को सील कर दिया गया है। संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। टीम अब लेन-देन से जुड़े तकनीकी व डिजिटल सबूत भी खंगाल रही है। ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस कार्रवाई के बाद विकासखंड कार्यालय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई विजिलेंस की रिपोर्ट और बरामदगी के आधार पर तय होगी। खंड विकास अधिकारी (BDO) प्रतिभा शाल्या ठेकेदार विवेक सिद्धार्थ से कार्यों की स्वीकृति और भुगतान के नाम पर रिश्वत मांग रही थीं। प्रतिभा शाल्या का स्थानांतरण 2023 में झांसी से जालौन किया गया था। जालौन में उनकी पहली पोस्टिंग कुठौंद विकासखंड में हुई। इसके बाद 2024 में उन्हें कोंच विकासखंड का BDO बनाया गया। 2025 में उन्हें कदौरा विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
https://ift.tt/35GIoJv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply