DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में सावित्रीबाई-ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं का अनावरण:जयंती पर सामाजिक कार्यों में योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

जालौन के ग्राम गढ़र में माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिला शिक्षा की जनक माता सावित्रीबाई फुले और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनावरण किया गया। समारोह में देश-प्रदेश से कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद उपस्थित रहे। उनके साथ सांसद रामशिरोमणि वर्मा, लोकपाल आर. आर. जैसवार, अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव, आईएएस धीरेंद्र सचान, राष्ट्रीय ओबीसी आयोग के सदस्य कौशलेन्द्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के शिक्षा आंदोलन और ज्योतिबा फुले के सामाजिक संघर्ष के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को उनके विचारों की सबसे अधिक आवश्यकता है। वक्ताओं ने अंधविश्वास, पाखंड और भेदभावपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर समतामूलक, शिक्षित और मानवतावादी समाज के निर्माण का आह्वान किया। समारोह के दौरान समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली नौ विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इनमें ‘ज्योतिबा फुले चिकित्सा सेवा सम्मान’, ‘स्वामी ब्रह्मानंद लोधी शिक्षा सेवा सम्मान’, ‘पेरियार ललई सामाजिक चेतना सम्मान’, ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर न्यायिक सेवा सम्मान’, ‘सावित्रीबाई फुले शिक्षाविद सम्मान’ और ‘सरदार पटेल विशिष्ट पुलिस सेवा सम्मान’ प्रमुख थे।


https://ift.tt/CUuQhSt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *