DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में साइंस लेक्चरर ने फांसी लगाई:सुसाइड नोट में लिखा- मैं पति से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं, लव मैरिज की थी

जालौन में पति से प्रताड़ित होकर महिला लेक्चरर ने कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड कर लिया। लेक्चरर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रेनू सिंह (27) पत्नी प्रवीण कुमार वर्मा उर्फ मोहन रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर स्थित पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय में विज्ञान विषय की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार देर शाम उन्होंने कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से कॉलेज स्टाफ और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कॉलेज के हॉस्टल में लगाई फांसी रेनू सिंह महाविद्यालय के हॉस्टल के रूम नंबर-20 में अकेले रह रही थीं। उनके पति प्रवीण कुमार वर्मा, जो कि एस.के.डी. पब्लिक स्कूल जगम्मनपुर में शिक्षक हैं, उस समय अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे।
गुरुवार देर शाम तक जब रेनू का फोन नहीं उठा तो पति ने हॉस्टल में रहने वाले छात्र आकाश से उनसे बात कराने को कहा। छात्र जब करीब शाम 7:40 बजे रूम नंबर-20 पर पहुंचा तो उसने रेनू को पंखे से लटके फंदे पर झूलते देखा। छात्र ने तत्काल इसकी सूचना कॉलेज स्टाफ को दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। बताया गया कि रेनू सिंह और प्रवीण कुमार का प्रेम विवाह वर्ष 2020 में हुआ था। दोनों का एक 4 वर्षीय पुत्र भी है, जो वर्तमान में अपने पिता के साथ उरई में रह रहा है। बताया जा रहा है कि पति प्रवीण कुमार करीब डेढ़ माह से विद्यालय नहीं जा रहे थे और उरई में ही रह रहे थे, जबकि रेनू कॉलेज हॉस्टल में अकेली रह रही थीं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव, थाना प्रभारी रामपुरा इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में लिखा- मैं पति से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं…
सुसाइड नोट में रेनू ने लिखा- मैं रेनू सिंह प्रवक्ता (विज्ञान) मैंने अपने खुद के निर्णय से प्रवीण कुमार से 2020 में शादी की थी। शादी से पहले 2014 से लेकर अभी तक मैंने सारी पूंजी जो मैंने पढ़ाकर कमाई थी। वो इसे देती रही। यहां तक की पिता के दिए गहने मैंने इसके कहने पर गिरवी रख दिए। फिर मेरे पिता ने अपने पैसे से सारा गहना उठवाया। अभी भी मेरी ईयरिंग्स गिरवी रखी हुई हैं। जो मेरा पति नहीं छुड़ा रहा। आज तक इसने खाने के लिए 1 रुपए भी मुझ पर खर्च नहीं किए।
मेरा निवेदन है कि मेरे गहने और जो 4 लाख रुपए इस मोहन से मेरे पापा को वापस कर दें। मेरे पापा की संपत्ति का मेरा वाला तीसरा हिस्सा का 1 रुपए भी इसे ना दिया जाए। मैं अपने पति से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं। वहीं, इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/R6z7Bx0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *