DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में लव मैरिज के बाद रिश्ता टूटा:शोषण के आरोप लगे, मंदिर में शादी की थी, अब हुए अलग

जालौन के कालपी क्षेत्र से जुड़ी खुशबू और चंद्रभान की प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। कुछ महीने पहले जिस मामले ने पुलिस से लेकर आमजन तक का ध्यान खींचा था, अब वही कहानी एक दुखद मोड़ पर पहुंच गई है। शादी के बाद दोनों के अलग होने की बात सामने आने से यह प्रकरण फिर चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले खुशबू पुत्री कालीचरण, निवासी ग्राम चिल्ली, थाना राठ, जिला हमीरपुर ने कोतवाली कालपी में तहरीर दी थी। इसमें उसने ग्राम कुटरा, तहसील कालपी निवासी चंद्रभान पुत्र रामनरेश पर गंभीर आरोप लगाए थे। खुशबू का कहना था कि बस यात्रा के दौरान हुई पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, जो लगभग आठ महीने तक चला। इसी दौरान उसने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और पुलिस ने चंद्रभान को गिरफ्तार किया। इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ लिया। दोनों के बीच आपसी सहमति बनी और समझौते के बाद शादी का फैसला लिया गया। खुशबू और चंद्रभान ने उरई के प्रसिद्ध ठंडेश्वरी मंदिर में विवाह किया और 17 सितंबर 2025 को स्टांप पेपर पर लिखित समझौता भी किया गया। उस समय शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कुछ समय तक दोनों साथ रहे, लेकिन अब एक बार फिर मामला चर्चा में है। हाल ही में वायरल वीडियो में खुशबू यह कहते हुए नजर आ रही है कि वह अब चंद्रभान के साथ नहीं रहना चाहती और न ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करेगी। उसने स्पष्ट किया कि दोनों के रास्ते अब अलग-अलग हैं। जिस प्रेम कहानी ने कभी शादी तक पहुंचकर समाज में बहस छेड़ी थी, वही अब टूटे रिश्ते का उदाहरण बन गई है।


https://ift.tt/8aEAcko

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *