DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में युवक की करंट लगने से मौत:खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आया, लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में शनिवार सुबह एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना सरस्वती शिशु मंदिर तिराहे के पास सुबह करीब 9 बजे हुई। युवक खुले पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर की खूंटी पकड़ने के बाद तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक सड़क किनारे स्थित खुले ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा और उसकी खूंटी पकड़ ली। इससे वह बिजली के तेज करंट से झुलस गया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मृतक की पहचान सदनपुरी, उरई निवासी 23 वर्षीय इमरान पुत्र मकसूद के रूप में हुई है, जो कबाड़ का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज रमाशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई। नागरिकों ने आरोप लगाया कि खुले ट्रांसफार्मर और पास में शराब का ठेका होने के बावजूद संबंधित विभागों ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे। लोगों ने बिजली विभाग, आबकारी विभाग और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ट्रांसफार्मर को समय रहते सुरक्षित किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर बिजली उपकरणों की सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


https://ift.tt/0VTSFdh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *