जालौन में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने रामपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच के दौरान जुटाए गए सबूत मामले की जांच क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ ने की। विवेचक ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाए। घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़िता के बयान और जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भूपेंद्र, दानिश और दीपू शामिल हैं। ये सभी आरोपी जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।
https://ift.tt/nZlcgYB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply