जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में बी.ए. प्रथम वर्ष की एक छात्रा के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पिता ने बताया कि 4 फरवरी को छात्रा को आरोपी सचिन कुमार ने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। पिता के अनुसार, छात्रा अपने मामा को फोन कर लोकेशन साझा कर घबराहट की जानकारी भी दी। परिजनों के पहुंचने पर छात्रा संदिग्ध हालत में मिली, जबकि आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी और पैसों के बल पर मामला दबाने की बात कही। परिवार ने खुद को असुरक्षित बताया। इसके आधार पर पुलिस ने रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छात्रा ने वीडियो बनाकर कहा- परिजनों के दबाव में किया
मामले में मोड़ तब आया जब छात्रा ने एफआईआर दर्ज होने के बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में छात्रा ने बताया कि उसने परिजनों के दबाव में जाकर सचिन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है और उसके साथ कोई वारदात नहीं हुई। वीडियो में छात्रा के दो आधार कार्ड भी सामने आए हैं- एक में उसकी उम्र 21 वर्ष और दूसरे में 17 वर्ष दर्ज है। इससे मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस जांच जारी
जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है और उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। साथ ही जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/uK7X2nZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply