DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जसवंतनगर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पुलिस जांच में जुटी, शव का पोस्टमार्टम कराया गया

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चाँदनपुर में मंगलवार सुबह एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान यतेंद्र की पत्नी अंचिला उर्फ रिंकी (लगभग 32 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। मृतका के पति यतेंद्र ने बताया कि वह सुबह अपने आठ वर्षीय पुत्री जानवी और चार वर्षीय पुत्र अयांश को लेकर किसी काम से बाहर गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वह घर लौटे, तो उनकी पत्नी पिंकी (अंचिला) साड़ी के फंदे से लटकी मिलीं। यतेंद्र ने तत्काल आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को फंदे से उतारा और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने बताया कि उनका विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/w9Q5CvP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *