सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को अपने परिवार और जया बच्चन के साथ फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी के लिए पहुंच रहे हैं। उनके साथ उनके बच्चे भी होंगे। इसको लेकर शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दरगाह के बाहर सूफी गायन भी होगा। दोपहर को पहुंचेंगे दरगाह पर
सपा अध्यक्ष पत्नी सांसद डिंपल यादव और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ दोपहर लगभग 12.30 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंचेंगे। वे कार से सीधे फतेहपुर सीकरी पहुंचेंगे। इससे पहले उनकी सुरक्षा से जुड़ी टीम दरगाह पर पहुंच चुकी है। उनका यह कार्यक्रम अचानक बना है। बताया जा रहा है कि अखिलेश-डिंपल के साथ ही जया बच्चन भी यहां चादरपोशी करेंगी। इसके साथ ही मन्नत का धागा भी बांधेंगे। सपा के निर्वमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार अपनी टीम के साथ स्वागत के लिए सीकरी पहुंच चुके हैं। शेख सलीम चिश्ती की दगाह आगरा के लगभग 40 किमी दूर फतेहपुर सीकरी में है। शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे। उन्होंने अकबर और उसके बेटे को आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में सलीम, जहांगीर के नाम से पहचाना जाएगा। जून 1573 में अकबर ने गुजरात विजय के साथ इस क्षेत्र को भी जीत लिया था। तब इसका नाम फतेहपुर सीकरी रखा गया। अकबर ने इस दरगाह का निर्माण संत के सम्मान में वर्ष 1580 से 1581 के बीच करवाया। आज यह दरगाह वास्तुकला और धर्म निरपेक्षता का अनुपम उदाहरण है। यहां इसके दर्शनार्थ विभिन्न समुदायों के लोग आते हैं। यह सूफी संत सलीम चिश्ती (1478-1572) के दफन स्थान को दर्शाता है, जो बाबा फरीद के वंशज थे। इसका निर्माण सलीम चिश्ती के प्रति उनके सम्मान के निशान के रूप में किया गया था। जिन्होंने अकबर के बेटे (सलीम चिश्ती के नाम पर राजकुमार सलीम नाम) के जन्म की भविष्यवाणी की थी।
https://ift.tt/klQLajc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply