कानपुर में घना कोहरा छाया है। सर्द हवा मौसम को ठंडा कर रही हैं। ठंड की बात करें तो कानपुर का मौसम जम्मू और शिमला से ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री रहा जो कि सामान्य से 6.1 डिग्री कम है। वहीं, जम्मू सिटी का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। इसके अलावा आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट में शिमला एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। सुबह की स्थिति यह रही कि विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई। इसी के साथ चल रही सर्द हवाओं ने कंपकपी छुड़ाई। दिन के 12 बजे तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाएं चलेंगी
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं अपना असर दिखाएंगी, जिससे तापमान गिरेगा। दिन में भी गंगा के मैदानी भागों में बर्फीली हवाएं चलेंगी जो कि दिन को ठंडा करेंगी। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि ठंड से बचाव के लिए धूप निकलने की संभावना है। वंदे भारत व राजधानी देरी से पहुंची
कोहरे के चलते मंगलवार को 47 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। बनारस से आगरा कैंट जाने वाली वंदे भारत (20175) 03.03 घंटे, अयोध्या कैंट से आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) 03.16, वाराणसी जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22435) 3.34 घंटे देरी से आई। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12310) 2.34 घंटे देरी से सेंट्रल पहुंची।
https://ift.tt/XcW3IeS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply