DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जमीन विवाद में युवक को चाकू से गोद डाला, मौत:गोंडा में बीचबचाव करने वाले भाई को भी किया अधमरा, पिता-पुत्र समेत 5 पर केस

गोंडा में जमीन विवाद के एक मामले को लेकर दो सगे भाइयों पर दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों पर चाकू से दो दर्जन से अधिक वार किए। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दरअसल दोनों भाइयों का पड़ोसियों से जमीन को लेकर 20 साल से विवाद चल रहा था। देर रात दोनों भाई खेत में सिंचाई कर रहे थे। तभी आरोपी और उसके बेटे पहुंचे। पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से से बड़ा भाई पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर छोटा भाई मदद को पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी चाकू से लहूलुहान कर दिया। बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे भाई को भी मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर माझा ग्राम पंचायत के दुल्हिन पुरवा गांव निवासी शिव शंकर दुबे उर्फ लल्ला दुबे (32) का पड़ोसी छत्तर बली दुबे से जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। दोनों परिवार के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। मंगलवार देर रात शिव शंकर दुबे, अपने बड़े भाई अमरनाथ दुबे के साथ खेत में सिंचाई कर रहे थे। तभी छत्तर बली दुबे अपने चार बेटों—सुनील, विनोद, धर्मेंद्र और रविंद्र दुबे—के साथ मौके पर पहुंचे। पहले दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर छत्तर बली दुबे और उनके बेटों ने घर से लाए चाकू से लल्ला दुबे पर एक के बाद एक कई वार किए। शिव शंकर की चीख-पुकार सुनकर भाई अमरनाथ दुबे उन्हें बचाने दौड़े। हमलावरों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते लल्ला दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी मिलते ही परिजन दौड़कर खेत में पहुंचे। सूचना पर करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय देर रात गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव शंकर दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमरनाथ को गंभीर हालत के चलते गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। खून से सना स्थान, खेत और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई। घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के ही इरादे से आए थे आरोपी- बहन
मृतक की बहन संगीता ने बताया- आरोपी हत्या के इरादे से ही आए थे। सभी ने मुंह को गमछे से बांधकर ढक रखा था। कोई ऐसी बात ही नहीं हुई थी, फिर मेरे दोनों भाइयों को चाकू से गोद डाला। तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मां सुनीता ने बताया- शिव शंकर दुबे अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उनके पीछे 12 वर्षीय बेटा सौरभ, 10 वर्षीय बेटा शिवांश और 8 वर्षीय बेटी लक्ष्मी रह गई है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुरानी रंजिश में वारदात- ASP
ASP पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में पट्टीदार हैं और इनके बीच करीब 20 साल से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। ASP ने बताया- पुलिस ने छत्तर बली दुबे और उनके चारों बेटों के खिलाफ हत्या और गंभीर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दुल्हिन पुरवा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। —————————————————- ये खबर भी पढ़िए… काशी में सुपारी किलर बनारसी यादव एनकाउंटर में मारा गया:कोलोनाइजर की शूटरों से 5 लाख में हत्या करवाई थी; 125 दिन में 18वां बदमाश ढेर

वाराणसी में सुपारी लेकर कोलोनाइजर की शूटरों से हत्या करवाने वाला बनारसी यादव एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार देर रात इनपुट के आधार पर STF ने बनारसी यादव की घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बनारसी ने फायरिंग कर दी। दो सिपाहियों के पास से गोलियां गुजरीं। वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद टीम ने जवाबी फायरिंग की। STF के जवान उसकी ओर बढ़े। बनारसी और जवानों के बीच आमने-सामने 5 राउंड फायरिंग हुई। इसमें दो गोलियां बनारसी को लगीं और वह गिर पड़ा। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बनारसी को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…


https://ift.tt/MP2ob41

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *