DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:सीएम ने अफसरों को दिए तुरन्त कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार, 2 फरवरी को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर और तय समय-सीमा में किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, आवास, चिकित्सा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को जल्द राहत दी जाए और अनावश्यक देरी से बचा जाए। संवेदनशीलता और जवाबदेही का संदेश सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं से संवेदनशीलता के साथ पेश आया जाए और समाधान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि जनता दर्शन सरकार और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद है, जिसे प्रभावी और परिणामकारी बनाया जाना चाहिए।


https://ift.tt/l0DvwTK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *