DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जद्दूनाथ सिंह का बलिदान देश के लिए अमूल्य:शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता का मनाया गया बलिदान दिवस

शाहजहांपुर में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित सैनिक कल्याण विभाग परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान देश के लिए अमूल्य है। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और देश की रक्षा में उनका अद्वितीय शौर्य अविस्मरणीय है। जिले भर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में भी बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। यहां राजपूत रेजीमेंट के सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और अधिवक्ताओं ने भी शहीद को नमन करते हुए माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।


https://ift.tt/qRslJP4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *