मेरठ के MIET कॉलेज ने छात्रा वंशिका सांगवान को निष्कासित कर दिया है। वंशिका पर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर एक अन्य छात्रा को बेल्ट से पीटने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्राएं बीबीए द्वितीय वर्ष की हैं और उनके बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा था। नेशनल हाईवे स्थित MIET (मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में बी.बी.ए. सेकंड ईयर की छात्राएं विगिशा भारद्वाज (मोदीनगर) और वंशिका सांगवान (मेरठ) पढ़ती हैं। वंशिका का बॉयफ्रेंड तुषार चौधरी भी इसी कॉलेज का छात्र है। बताया गया है कि कुछ दिन पहले विगिशा ने तुषार की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कमेंट किया था, जिसके बाद दोनों छात्राओं में कहासुनी हुई थी। घटना 24 नवंबर की है, जब MIET कॉलेज का परीक्षा केंद्र दीवान कॉलेज में था। विगिशा, वंशिका और तुषार अन्य छात्रों के साथ परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद वंशिका और विगिशा के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान वंशिका ने बेल्ट निकालकर विगिशा की पिटाई कर दी। अन्य छात्रों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। MIET कॉलेज के प्रवक्ता अजय चौधरी ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो के आधार पर वंशिका सांगवान को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। वंशिका के कॉलेज परिसर में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। घटना के बाद विगिशा भारद्वाज ने पुलिस को सूचना दी थी, हालांकि संबंधित थाने के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
https://ift.tt/SlhysUK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply