DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

छह महीने से यूपी में प्रथम स्थान पर सदर थाना:एसपी ने आरक्षी को पांच हजार रुपये देकर किया सम्मानित

शाहजहांपुर का सदर थाना आईजीआरएस मासिक मूल्यांकन में लगातार छह माह से उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए थाने के आरक्षी अरविंद सिंह को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पांच हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया है। थाना सदर बाजार ने मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक लगातार छह महीने तक उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। एसपी के अनुसार, ये जनपद के लिए गौरव का विषय है। आईजीआरएस कार्यों के लिए नामित आरक्षी अरविंद सिंह ने सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और नियमबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया। उनकी कार्यशैली के कारण थाना स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रही। आरक्षी अरविंद सिंह ने प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण, शिकायतकर्ता से उचित संवाद और तथ्यों की सटीक जांच की। उनकी कार्यनिष्ठा, अनुशासन और दायित्वों के प्रति सजगता ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने आरक्षी अरविंद सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन से अन्य पुलिसकर्मी भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। यह सम्मान सभी कर्मियों को उत्तरदायित्व, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जनता से संवाद सुधार के लिए प्रेरित करने वाला संदेश है।


https://ift.tt/xBf4OuM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *