DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चौरी-चौरा घटना की 104वीं वर्षगांठ मनाई गई:देवरिया में शहीदों को भाजपा किसान मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

देवरिया में चौरी-चौरा घटना की 104वीं वर्षगांठ पर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मंडल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम शहर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर हुआ। इस दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में कहा कि चौरी-चौरा एक्शन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। इस घटना के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी की लड़ाई को नई चेतना और निर्णायक दिशा प्रदान की। उन्होंने जोर दिया कि यह बलिदान देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा और नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
मिश्र ने आगे बताया कि चौरी-चौरा की घटना के बाद महात्मा गांधी ने 1920 में शुरू हुए असहयोग आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया था, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन की रणनीति को नई दिशा दी। उन्होंने बलिदानियों के साहस और देशप्रेम को अनुकरणीय बताया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्योछावर किए, जिनकी बदौलत देश को आजादी मिली। ऐसे अमर शहीदों का स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि सभा में अरुण मिश्र, डॉ. विनोद पाण्डेय, गोलू सिंह, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र पाठक, विजय कुशवाहा और अमरजीत मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


https://ift.tt/Gr6ja7o

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *