DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चुनाव आयोग को सपा ने भेजे भाजपा के झंडे:अखिलेश यादव के बयान पर पहल, SIR में फॉर्म 7 भरकर वोट काटने का आरोप

सीतापुर में समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने चुनाव SIR को लेकर आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है। सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह ने भाजपा का झंडा चुनाव आयोग को भेजने का ऐलान किया है। शिवम सिंह का कहना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष न होकर भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है, इसलिए उसे अपने दफ्तर पर भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए। यह झंडे भारतीय डाक के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजे जाएंगे। छात्र सभा का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के वोट जानबूझकर कटवाए जा रहे हैं। शिवम सिंह ने कहा कि फार्म-7 के माध्यम से फर्जी हस्ताक्षर कराकर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध है और वह सत्तारूढ़ दल के इशारे पर काम कर रहा है। सपा छात्र सभा जिला अध्यक्ष शिवम् सिंह ने कहा कि अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष होता तो पीडीए समाज के वोटरों को निशाना नहीं बनाया जाता। उन्होंने दावा किया कि गांव-गांव और मोहल्लों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां लोगों को जानकारी दिए बिना उनके वोट काट दिए गए हैं। छात्र सभा इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन करेगी और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा था कि अगर चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है तो उसे अपनी इमारत पर भाजपा का झंडा ही लगा लेना चाहिए। उसी बयान के असर के रूप में सीतापुर में छात्र सभा द्वारा यह प्रतीकात्मक कदम उठाया गया। छात्र सभा नेताओं का कहना है कि यह विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जा रहा है, ताकि चुनाव आयोग तक जनता की आवाज पहुंच सके। उन्होंने मांग की है कि वोटर लिस्ट से नाम काटने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए।


https://ift.tt/qt36zJm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *