चित्रकूट में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है। परिवहन और खनिज विभाग ने पहाड़ी कस्बे में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक को पकड़ा गया और उसे जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई आज सुबह पहाड़ी कस्बे के नांदी चौराहे पर की गई। परिवहन विभाग की दीप्ति त्रिपाठी और खनिज विभाग के इंस्पेक्टर मंटू सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। छापेमारी के दौरान बिना नंबर प्लेट और ओवरलोडिंग करते हुए एक ट्रक को पकड़ा गया। पकड़े गए ट्रक को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और उसे सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में शामिल ट्रक ड्राइवरों और मालिकों में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग इंस्पेक्टर मंटू सिंह और परिवहन विभाग की दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी ट्रक अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग करते पाए जाएंगे या विभाग के नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
https://ift.tt/QVSWgyI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply