DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट से राम नाम पदयात्रा अयोध्या रवाना:22 दिसंबर को अयोध्या में होगा समापन, भोले बाबा बोले- यह एक सनातनी संस्कारिक यात्रा है

चित्रकूट से शुरू हुई राम नाम संकीर्तन पदयात्रा बुधवार देर शाम अयोध्या जनपद की सीमा के आदर्श नगर पंचायत कुमारगंज पहुंची। यह यात्रा 6 दिसंबर को चित्रकूट-बांदा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई थी। इसका समापन 22 दिसंबर को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत होगा। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण और सनातन संस्कारों का प्रचार-प्रसार करना है। सनातनी यात्रा कुमारगंज पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का स्वागत किया। यात्रियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। यह पदयात्रा पिछले 17 वर्षों से प्रतिवर्ष निरंतर निकाली जा रही है, जो चित्रकूट से शुरू होकर नंदीग्राम होते हुए अयोध्या पहुंचती है। यात्रा के आयोजक भोले बाबा ने बताया कि यह एक सनातनी संस्कारिक यात्रा है, जिसमें “सीताराम” नाम का निरंतर कीर्तन और जाप किया जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को पदयात्रा ने हनुमान मंदिर, कुमारगंज में विश्राम किया था और अब यह अयोध्या के लिए प्रस्थान कर चुकी है। पदयात्रा के प्रमुख बाजारों से गुजरने पर स्थानीय लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। पूरे मार्ग में यात्री भक्ति भाव से राम नाम का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के साथ चल रहे रथ पर भी राम नाम का जाप हो रहा था, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। लोग “श्री राम की जय” और “सीताराम” की धुन सुनने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए और छतों से जयकारे लगाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह राम नाम संकीर्तन पदयात्रा हर वर्ष कुमारगंज से होकर गुजरती है, जो क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और श्रद्धा का विशेष अवसर होता है। उन्होंने ऐसी यात्राओं को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करने वाला बताया। लोगों का कहना है कि जब से अयोध्या में भगवान श्री राम का भाव और दिव्या मंदिर का निर्माण हो गया है तब से देश दुनिया के लोग अयोध्या पहुंचकर अपने आराध्य का दर्शन पूजन कर रहे हैं।


https://ift.tt/7NUCMFP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *