DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट सार्वजनिक भूमि पर अवैध पट्टे पर ग्रामीणों का आक्रोश:होलिका दहन स्थल पर बाहरी व्यक्ति को पट्टा देने का प्रयास, डीएम से शिकायत

चित्रकूट की करवी ग्राम पंचायत में सार्वजनिक भूमि पर कथित अवैध पट्टा दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यह मामला ग्राम राना का है, जहां वर्षों से होलिका दहन के लिए उपयोग की जा रही जमीन पर एक बाहरी व्यक्ति को पट्टा देने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। ग्रामीणों के आरोप के अनुसार, तहसीलदार ने ग्राम प्रधान और ग्रामसभा की अनुमति के बिना नगरपालिका क्षेत्र के निवासी शिवजीत कुमार के पक्ष में जमीन की नाप कराकर उस पर चूना-खड़िया लगा दी। यह भूमि सुलभ शौचालय के पास मुख्य मार्ग से जुड़ी हुई है और इसी से गांव का रास्ता भी निकलता है। इस स्थान पर पीढ़ियों से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस भूमि पर पट्टा दे दिया जाता है, तो न केवल होलिका दहन बाधित होगा, बल्कि गांव का आवागमन मार्ग भी बंद हो जाएगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए खेतों तक पहुंचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि 1 फरवरी (पूर्णिमा) को परंपरा के अनुसार होलिका दहन के लिए डांड़ा लगाया गया था, जिसे तहसील प्रशासन द्वारा उखाड़कर फेंक दिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि ग्राम पंचायत की उक्त भूमि से प्रस्तावित पट्टा तत्काल निरस्त किया जाए और किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को आवश्यक निर्देश देने का भी आग्रह किया है, ताकि आगामी होली पर्व पर कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।


https://ift.tt/wKoVtjQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *