DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में 100 छात्रों ने किया औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण:वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए एनटीपीसी, पॉलिटेक्निक का दौरा

चित्रकूट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विकासखंड रामनगर के 100 छात्र-छात्राओं ने 2 फरवरी 2026 को एक्सपोजर विजिट किया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट के निर्देशानुसार यह भ्रमण एनटीपीसी बारा प्रयागराज, राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ और राजकीय आईटीआई बरगढ़ का कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एन.पी. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को इस एक्सपोजर विजिट में शामिल किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, औद्योगिक इकाइयों के संबंध में जानकारी देना और उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा को शांत करना था। भ्रमण के दौरान, बच्चों ने राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में विभिन्न ट्रेडों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार, राजकीय आईटीआई बरगढ़ में औद्योगिक शिक्षण के विभिन्न ट्रेडों को समझा। अंत में, छात्रों को एनटीपीसी बारा ले जाया गया, जहाँ उन्हें कोयले से बिजली उत्पादन की पूरी प्रक्रिया और संबंधित उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और परिसर का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी एन.पी. सिंह के साथ अखिलेश कुमार पांडेय , शिवभूषण त्रिपाठी, मुन्नीलाल, साधना वर्मा, रीता नायक और हिमांशी सिंह सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को निर्देश दिया कि वे भ्रमण के दौरान मिली जानकारी को अपनी नोटबुक में नोट करें और विद्यालय पहुंचने के बाद इस पर एक संक्षिप्त लेख लिखकर अपने प्रधानाध्यापक को जमा करें। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान और दोपहर के भोजन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी।


https://ift.tt/xFOtbqC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *