चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे भरतकूप मंदिर के पास हुई, जब एक चार पहिया वाहन से साइड लेने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील पुत्र रजवा के रूप में हुई है, जो बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र स्थित जबरापुर गांव का निवासी था। परिजनों ने बताया कि सुनील बाइक से चित्रकूट जा रहा था। भरतकूप मंदिर के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से साइड लेने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
https://ift.tt/QRSYDKE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply