चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में जल जीवन मिशन के एक सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान ग्राम अमान निवासी रामेश्वर पाल (45) के रूप में हुई है। वह ममसी गडौली में जल जीवन मिशन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। घटना शनिवार रात करीब आठ बजे की है, जब रामेश्वर ड्यूटी से घर लौट रहे थे। भंभेंट कॉलोनी के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रामेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक चला रहे नांदिन कुर्मियान निवासी रिंकू (21) का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। रामेश्वर पाल के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, बेटा अरविंद, चार बेटियां पुष्पा, रेनू, प्रियंका, अंतिमा और एक छोटा भाई मुकेश हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। राजापुर थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/K54JHDU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply