DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चित्रकूट में कफन सत्याग्रह जारी, युवक की तबीयत बिगड़ी:मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर खून से लिखा ज्ञापन

चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे अनोखे आंदोलन का सोमवार को दूसरा दिन रहा। शहीद स्थल पर कफन ओढ़कर आमरण अनशन कर रहे समाजसेवियों में प्रमुख अनशनकारी भूपेंद्र सिंह की तबीयत 48 घंटे पूरे होते ही बिगड़ गई। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अनशनकारी को समझाने और इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। लेकिन आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। इधर, मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। अपना दल (एस) के चित्रकूट जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह, नाथूराम सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मुकेश कुमार, कृष्णकांत, फूलसिंह, प्रेमसिंह, शुभील, संजय खंगार और दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि चित्रकूट जैसे आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज न होने के कारण गंभीर मरीजों को प्रयागराज, कानपुर और झांसी जैसे बड़े शहरों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों का नुकसान होता है। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए आंदोलन युवाओं ने बताया कि यह आंदोलन जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री को अपने खून से चार पेज का ज्ञापन लिखा है, जिसे वे हाथ में लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अपील की गई है कि वे स्वयं चित्रकूट आकर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करें, ताकि जिले के लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। एक ओर शहीद स्थल पर कफन ओढ़कर आमरण अनशन जारी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली तक मेडिकल कॉलेज की मांग पहुंच चुकी है। चित्रकूट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आंदोलन और सियासत दोनों ही गरमा गई हैं। अ
इस कफन सत्याग्रह में प्रिंस केसरवानी, शिव शंकर पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र राव, आलोक सिंह, वेद, अभिषेक और विक्रम सिंह सहित अन्य युवा शामिल हैं। शहीद स्मारक पर लोगों की भीड़ जुट रही है, वहीं प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


https://ift.tt/YiyE6X3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *