DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चारू निगम बनीं सुल्तानपुर की नई SP:खनन-शराब माफियाओं और पशु तस्करों के खिलाफ रहती हैं सख्त, हंसी के लिए हैं मशहूर

बुधवार रात हुए तबादलों में सुल्तानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसपी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर चारू निगम को सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुंवर अनुपम सिंह ने जनवरी 2025 में जिले का कार्यभार संभाला था और वे यहां 13 महीने तक एसपी रहे। इस दौरान उन्हें पदोन्नति मिली और वे एसएसपी बनाए गए। वहीं, चारू निगम पीएसी गाजियाबाद की सेनानायक के पद से सुल्तानपुर एसपी के रूप में भेजी गई हैं। चारू निगम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। उनका पूरा परिवार आगरा में रहता था, लेकिन पिता एमएस निगम की दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) में नौकरी लगने के बाद परिवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थानांतरित हो गया। इस कारण चारू की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली में हुई। उन्होंने गणित और कंप्यूटिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। बीटेक के बाद चारू ने नौकरी करने के बजाय सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया। उनके पिता भी चाहते थे कि वे आईएएस या आईपीएस बनें और उन्होंने अपनी बेटी को हर तरह से सहयोग दिया। कई अन्य उम्मीदवारों की तरह, चारू को पहली बार में सफलता नहीं मिली। उन्होंने वर्ष 2010 में यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दी थी, लेकिन उनका चयन 2013 में हुआ। अपने एक साक्षात्कार में चारू ने बताया था कि वह बचपन से ही काफी हंसमुख थीं, जिसके कारण उन्हें स्कूल और कॉलेज में भी कई बार डांट सुननी पड़ती थी। साल 2014 में चारू को झांसी में पहली पोस्टिंग मिली। उन्होंने चंबल जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में भी खुशी-खुशी कार्यभार संभाला, जहां अनुभवी आईपीएस अधिकारी भी जाने से कतराते हैं। पोस्टिंग के कुछ समय बाद ही उन्होंने खनन और शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। उन्होंने पशु, गांजा और चरस की तस्करी करने वालों के विरुद्ध भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की। आईपीएस चारू की कार्यशैली के कारण खनन और शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। अपनी दमदार और बेदाग कार्यशैली के कारण झांसी के लोग उन्हें ‘लेडी सिंघम’ कहकर पुकारते थे।


https://ift.tt/OsJV3oE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *