लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन की बड़ी लाइन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही बैटरी कार अचानक असंतुलित होकर सीधे रेलवे ट्रैक पर पलट गई। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पलटी बैटरी कार प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो, बैटरी कार प्लेटफॉर्म पर सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। कार प्लेटफॉर्म के किनारे से फिसलती हुई रेलवे लाइन पर जा गिरी। तेज आवाज के साथ बैटरी कार के पलटते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित दूरी की ओर भागने लगे। ट्रेन नहीं होने से टला बड़ा हादसा गनीमत यह रही कि जिस समय बैटरी कार ट्रैक पर पलटी, उस वक्त प्लेटफॉर्म-4 पर कोई ट्रेन आगमन या प्रस्थान की स्थिति में नहीं थी। यदि उसी समय ट्रेन होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे अधिकारियों ने भी माना कि समय पर ट्रेन न होने से एक गंभीर दुर्घटना टल गई। चालक की लापरवाही आई सामने प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह बैटरी कार चालक की लापरवाही बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, तेज गति और समय पर ब्रेक न लग पाने के कारण बैटरी कार अनियंत्रित हुई। रेलवे प्रशासन चालक से पूछताछ कर रहा है और उसके ड्यूटी रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। कुछ देर प्रभावित रहा प्लेटफॉर्म का संचालन हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित रही। रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बैटरी कार को हटाने का काम शुरू किया। तकनीकी टीम की मदद से ट्रैक को क्लियर कराया गया, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका।
https://ift.tt/G2LEsyX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply