बिजनौर में चाचा ने दो साल की मासूम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद 5 साल के भतीजे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। शोर सुनकर परिवार वाले पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भतीजे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। मामला मंडावली थाना क्षेत्र का है। अब पूरी घटना विस्तार से… गांव राजपुर नवादा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी जय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा अरुण और छोटा बेटा हिमांशु (22) है। गुरुवार शाम हिमांशु का किसी बात को लेकर अपनी भाभी मंजू से कहासुनी हो गई। गुस्से में हिमांशु ने अपनी भतीजी मानवी (2) की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद 5 साल के भतीजे मयंक को छत से फेंक दिया। मां बोलीं- बेटी के हत्यारे को फांसी मिले मंजू ने बताया- हम लोग शाम को खाना खा रहे थे। तभी देवर हिमांशु ने मेरे बेटे से अपनी भांजी के बारे में पूछा कि वह कहां है। बेटे ने बताया कि वह ट्यूशन गई है। तभी उसने मेरे बेटे को पकड़कर घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हिमांशु मेरे साथ भी मारपीट करने लगा। मैंने बचने का प्रयास किया तो मैं भी नीचे गिर गई। इसी समय उसे मेरी बेटी जीने पर मिल गई। उसने मेरी बच्ची की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आरोपी को लगता था संपत्ति भाई को मिल जाएगी परिजनों का कहना है कि नशे से दूर रखने के लिए वे हिमांशु को पैसे नहीं देते थे। इसी वजह से वो अक्सर चिड़चिड़ा रहता था। हिमांशु के मन में इस बात को लेकर भी गलतफहमी थी कि उसकी पैतृक संपत्ति पूरी तरह उसके भाई अरुण को मिल जाएगी। इसी वजह से वह अरुण से नाराज भी रहता था। एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया- चाचा ने अपनी भतीजी की हत्या की है। भतीजे को भी जान से मारने की कोशिश की। बच्चे का इलाज चल रहा है। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ———————————— ये खबर भी पढ़िए- ‘मेरी वाइफ को कोई होटल ले जाए, मुझे पसंद नहीं’, VIDEO बनाकर जान दी वाराणसी में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जान दे दी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौत से पहले युवक ने बाइक चलाते हुए साढ़े सात मिनट का वीडियो बनाया। युवक ने पत्नी के साथ अपने संबंधों और 498A (दहेज उत्पीड़न) कानून के दुरुपयोग के बारे में बात की। यह भी कहा कि पत्नी का एक लड़के से अफेयर है। वह बेटे से भी नहीं मिलने दे रही है। पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/8EieG4V
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply