लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने शहरभर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार सुबह से ही लखनऊ पुलिस के अलग-अलग जोन में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। पश्चिमी जोन में डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ सड़कों पर उतरे और दुकानों की गहन जांच की। पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी शहर में अलग-अलग इलाकों और अलग समय पर चाइनीज मांझे से घायल होने और जान गंवाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी थी। डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार हर जोन में चेकिंग कर रही है और संदिग्ध दुकानों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
https://ift.tt/0fVcNMt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply