DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चाइनीज मांझे से चलती बाइक पर एमआर का गला कटा:लखनऊ में खून से लथपथ 10 मिनट तक तड़पते रहे

लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से एमआर की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे थे। तभी उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गए और करीब 10 मिनट तक तड़पते रहे। राहगीरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। अब पढ़िए पूरा मामला… बहनोई फैज ने बताया कि दोपहर में 3.30 बजे पत्नी ने फोन करके बताया कि शोएब का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां पर उनका ईसीजी चल रहा था। लोगों ने बताया कि शोएब बाइक से चौक से एवरेडी चौराहे की ओर जा रहे थे। हैदरगंज पुल के पास अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। वह अचानक बाइक से गिर गए। कुछ समझ पाते उससे पहले ही गले से काफी मात्रा में खून बहने लगा। दरअसल, मांझे से गर्दन की नसें कट गई थीं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने रुमाल से खून रोकने का प्रयास किया। लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकी। डेढ़ घंटे तक डॉक्टरों ने जान बचाने की कोशिश की
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से शोएब को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शोएब जाइडस कंपनी में एमआर थे। परिवार में पत्नी फौजिया, बेटियां 7 साल की बुशरा, दो साल की इकरा हैं। उनकी बहन दिल्ली में डॉक्टर हैं। डॉक्टर बोले- ज्यादा खून बहने से मौत हुई
शोएब का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया- शोएब गंभीर हालत में लाया गया था। इमरजेंसी में उसका इलाज शुरू किया गया। उसके गले की नसें कट गई थीं। इससे बहुत ज्यादा खून बह चुका था। उसे बचाया नहीं जा सका। गले की नसें कटने और ब्लीडिंग की वजह से उसकी मौत हुई है। लोग बोले- आज बड़ी घटना हो गई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- शोएब तेजी से बाइक से जा रहे थे। अचानक से मांझा उनके गले से उलझ गया। शोएब ने बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक गला कट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर मांझे से लोग घायल होते हैं। मामूली जख्म होने की वजह से शिकायत नहीं की गई, लेकिन आज बड़ी घटना हो गई। इंस्पेक्टर बाजार खाला बृजेश सिंह ने बताया- घटना दोपहर 2 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब पढ़िए चाइनीज मांझे से हुई घटनाएं… चाइनीज मांझा बना जानलेवा यूपी में बैन है चाइनीज मांझा यूपी में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बाद भी इसकी बिक्री हो रही है। भारत में सामान्य धागे से पतंग की डोर तैयार होती है, लेकिन चीन में नायलॉन के साथ मेटलिक पाउडर का उपयोग होता है। इसमें कांच और लोहे के चूरे को भी मिलाया जाता है ताकि धार और तेज हो। नायलॉन के धागे के कारण पेच लड़ने पर खिंचाव बढ़ता है और चाइनीज मांझा कटता नहीं है। कांच और लोहे का चूर्ण मिला यह मांझा गला रेतने के लिए पर्याप्त होता है। —————— यह खबर भी पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट लखनऊ में गाय ने बच्ची को पटककर सींग मारे: 3 को खदेड़ चुकी थी; कॉलोनी में दर्जनों जानवर घूम रहे, नगर निगम लाचार लखनऊ के चौपटिया में 1 फरवरी को गाय ने एक बच्ची के पटक-पटककर मारा था। वह गाय उस दिन बच्ची को मारने से पहले 3 लोगों को दौड़ा चुकी थी। पूरे चौपटिया में एक नहीं दर्जनों गाय और कुत्ते घूमते रहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/W2kHiRX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *